Categories: बलिया

बलिया की आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ: 80 कलाकारों ने 80 मिनट की दी नाट्य प्रस्तुति, जीता सबका दिल!

बलिया की स्वतंत्रता को 80 साल पूरे होने पर जहाँ आज शहीदों को याद किया गया वहीं स्वतंत्रता आंदोलन के 80वें साल में संकल्प संस्था ने 80 कलाकारों के साथ 80 मिनट की नाट्य प्रस्तुति दी और बलिया के रंगमंच पर एक नया आयाम स्थापित किया। बलिया बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर क्रांति – 1942 नाटक की प्रस्तुति बापू भवन में हुई जहां 1942 में आजादी की पहली घोषणा हुई थी। कलाकारों ने 1942 के बलिया को मंच पर जीवंत कर दिया।

दर्शकों से खचाखच भरे बापू भवन में सैकड़ों लोगों ने खड़े होकर प्रस्तुति को देखा और खुले मन से संकल्प के इस प्रयास की सराहना की। लगभग डेढ़ घंटे की इस नाट्य प्रस्तुति ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से 1942 के बलिया को मंच पर जीवंत कर दिया। कलाकारों के अभिनय का जादू दर्शकों पर इस कदर हावी हो गया कि कलाकारों के साथ दर्शक भी भारत माता की जय और अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा लगाने लगे।नाटक में कुछ पल ऐसे आए कि लोग अपने आंखों को नम होने से नहीं रोक पाए। विविशेष रूप से बैरिया में कौशल कुमार सहित 21 लोगों के शहादत का दृश्य और बलिया गुदरी बाजार में 9 लोगों के शहादत के दृश्य ने दर्शकों को रूला दिया। वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी द्वारा लिखित और निर्देशित इस नाटक का संगीत निर्देशन कृष्ण यादव मिट्ठू का रहा। उनका साथ सोनू यादव ने दिया। डा. यशवंत सिंह, डा. राजेंद्र भारती, अशोक, अजय सिंह, रामकृष्ण यादव, डा. मंजीत सिंह, उपेंद्र सिंह, भानु सिंह,आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago