Categories: बलिया

बलिया में बिजली समस्या से मिलेगी निजात, ज़िले में बनेंगे 8 नए सब स्टेशन

बलियावासियों के लिए अच्छी ख़बर है। अब आपको बार बार बिजली समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्युत विभाग के द्वारा ज़िले में 8 सब स्टेशन बनाए जाएंगे। जिससे बिजली आपूर्ति को लेकर कोई भी परेशानी नहीं आएगी। बता दें कि विभाग के द्वारा आठ नए सब स्टेशन बनाने की योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सबसे अधिक विद्युत वितरण खंड द्वितीय में पांच नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे।

बता दे कि सभी सब स्टेशन का निर्माण कार्य रिवैंप योजना से किया जाएगा। जिसके लिए विभाग ने योजना बना ली है। सब स्टेशन निर्माण के लिए सबसे पहले 33 केवीए के 195 किमी की लाइन बिछाने की योजना है। केंद्र सरकार की रिवैंप विद्युत सुधार योजना से व्यवस्था में बदलाव का ब्लू प्रिट तैयार हो गया है। 24 घंटे आपूर्ति को विभाग ने काम शुरू किया है।

वहीं 33 और 11 केवीए की नई लाइन का निर्माण, क्षमता वृद्धि, लो वोल्टेज तंत्र सुधरेगा और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति के लिए केबिल का काम किया जाएगा। सब स्टेशनों को तैयार होने से एक लाख आबादी को सुरक्षित बिजली मिल सकेगी। करीब 50 करोड़ की लागत आएगी। इन सबस्टेशन के बनने से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी। लो-वोल्टेज व ट्रिपिग से निजात मिलेगी।

पुराने बिजलीघरों का लोड और लाइन लॉस में भी काफी ज्यादा कमी आएगी। इंडस्ट्रीयल एरिया में मिलर्स को बार-बार ट्रिपिग समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। पुराने बिजलीघरों की ट्रालियों में समस्या दूर होगी, कम खराब होंगी। लाइन खराब होने पर तत्काल ठीक किया जा सकेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

सब स्टेशन बनाने के लिए विद्युत वितरण खंड द्वितीय बलिया के जिगिरसड़, मालदेपुर, सागरपाली, भरौली, माधोपुर व सागरपाली। विद्युत वितरण खंड तृतीय बांसडीह के पुरुषोत्तम पट्टी, चोगड़ा व विद्युत वितरण खंड चतुर्थ बैरिया के लालगंज को चुना गया है।

वहीं पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता आरके जैन का कहना है कि रिवैंप योजना के तहत प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से प्रस्ताव पारित होते ही काम शुरू होगा। इससे ओवर लोड की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं सरकार के 24 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई देने की योजना भी मूर्त रूप लेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago