पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर सदन में गरजे रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह

बलिया: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह  ने शुक्रवार को सदन में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लखनऊ से गाजीपुर तक बनाए जा रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को पूर्व में प्रस्तावित योजना के तहत बलिया जनपद तक लाया जाए।

यह अत्यंत ज्वलंत एवं जनहित के विषय है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गाजीपुर तक बनाए जा रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पूर्व प्रस्तावित योजना के तहत जनपद बलिया तक बनाया जाना था क्योंकि जनपद बलिया प्रदेश के पूर्वांचल का आखिरी जिला है। यह बिहार से भी जुड़ा है।

उमाशंकर ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस – वे जनपद बलिया तक बन जाने से संपूर्ण पूर्वांचल के साथ ही बिहार प्रदेश से भी एक अच्छी इंटर स्टेट कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

इससे लाखों लोगों को रोजगार उपलब्ध होने के साथ ही साथ सुगम यातायात भी उपलब्ध होगा। इसे सिर्फ गाजीपुर तक बनाए जाने के कारण बलिया के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है, जो कभी भी जन आंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने अविलंब लोक महत्व के विषय पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गाजीपुर तक बनाए जा रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को पूर्व में प्रस्तावित योजना के तहत बलिया जनपद तक बढ़ाए जाने की मांग की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago