बलिया में जगह जगह घरों की छतों से सटकर झूल रहे हाई वोल्टेज तार लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। ताजा मामला थाना क्षेत्र के मनियर कस्बा जवाहर टोला का है। जहां एक बालक हाई वोल्टेज विद्युत करंट की चपेट में आ गया। इससे बालक झुलस गया। जिसका गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि राजा 7 वर्ष पुत्र विजय पासवान निवासी नंदपुर थाना हल्दी जनपद बलिया अपनी मां रीना देवी के साथ मनियर कस्बा के वार्ड न० 5 निवासी मामा उमेश पासवान के यहां रिश्तेदारी में रक्षाबंधन के दिन रविवार को आया था। सोमवार के दिन करीब 11 बजे वह किसी कारण से छत पर चढ़ा, इसी दौरान वह छत से सटे गुजरे 11000 वोल्टेज के तार के चपेट में आ गया।
करंट की चपेट में आने से राजा बुरी तरह झुलस गया। करंट का जोर इतना था कि वह झुलस कर छत से नीचे गिर गया। जिसके बाद परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए। जहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी बालक की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…
बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…
बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…