Ballia- रसड़ा के इन इलाकों में होगा 7 मार्गों का निर्माण, खर्च होंगे 2.92 करोड़

रसड़ा विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाने के लिए शासन प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में अब विधानसभा के विभिन्न इलाकों में सात मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 2.92 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्यों के लिए 1.05 करोड़ से ज्यादा की धनराशि भी जारी कर दी गई है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत रसड़ा विधानसभा में कुल 2.92 करोड़ से सात परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। बसपा के उमाशंकर सिंह यहां से विधायक है। क्षेत्र के विकास को लेकर वह सक्रिय है। अभी जारी की गई राशि से ग्राम सभा मुंडेरा, खिरौली, नगपुरा, सिंगही सुल्तानपुर, टीकादेवरी, कोड़रा कल्यानीपुर औक अमहर में सीसी सड़क, नाली निर्माण और लेपन आदि का कार्य कराया जाएगा।

गौरतलब है कि रसड़ा विधानसभा के इन मार्गों की हालत बेहद खराब है। जिससे ग्रामीण खासे परेशान थे। ऐसे में अब उनकी परेशानियां हल होने वाली हैं। क्योंकि योजना के तहत जल्द ही निर्माण कार्य शुरु किए जाएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago