Categories: बलिया

बलिया में 68वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ समापन

बलिया में 68वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन मंगलवार देर शाम को हुआ। बालक वर्ग में आगरा मंडल और बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल की टीम ओवर ऑल चैम्पियन हुई। बालिका वर्ग का पुरस्कार दि इनविक्टस स्कूल भगवानपुर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने वितरित किया।

बालक वर्ग का पुरस्कार वितरण समारोह जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव पर आयोजित हुआ। जहां विद्यालय के प्रबंधक प्रो धर्मात्मानंद, एमडी तुषारनंद व चेयरमैन अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

अंडर 14,17 व 19 आयु वर्ग में बालक व बालिका वर्ग की चार दिवसीय प्रतियोगिता में बुधवार देर शाम तक रोचक मुकाबले हुए। ओवर ऑल चैम्पियनशिप में बालक वर्ग में आगरा प्रथम, लखनऊ द्वितीय व वाराणसी मंडल की टीम तृतीय स्थान पर रही, वहीं बालिका वर्ग में ओवर ऑल चैम्पियन का खिताब लखनऊ को मिला, आगरा दूसरे व मेरठ तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता हेतु राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान से नामित पर्यवेक्षक धर्मेंद्र सिंह दोनों आयोजन स्थलों पर उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक मास्टर पंकज शर्मा के नेतृत्व में निर्णायक की भूमिका आशुतोष जायसवाल, भानु प्रताप सिंह, रजनीश कन्नौजिया, पवन मिश्र, निखिल अग्रवाल, प्रदीप कुमार, यशवीर सोनकर, सुशांत कुमार, रूपेश तिवारी व चंद्रभान पटेल आदि ने निभाई। प्रतियोगिता का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने किया।

इस दौरान इनविक्टस स्कूल की डायरेक्टर सोनिया सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी व सुनील चौबे, मंडलीय सचिव दिनेश सिंह, मोहम्मद एहसान, पवन कुमार राय, अम्बरीष तिवारी, शशिप्रकाश राय, विनय राय, अनूप राय, राजेश अंचल, कमलेश सिंह, अवनीश राय, सत्यजीत राय, ओमप्रकाश सिंह, अजीत यादव, दिलीप राय, प्रवेंद्र यादव, कनक चक्रधर, सावित्री राय, अंजली सिंह, प्रियंका तिवारी, चंद्रभानु सिंह, मोहम्मद वसीम, पंकज दूबे व अनुज सिंह आदि उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

16 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago