Categories: देश

शहरों के नाम बदलने के बजाय शिक्षा-स्वास्थ्य में ख़र्च होता तो बदलाव आता- राजभर

भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शहरों के नाम में बदलाव को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि नाम बदलने को लेकर खर्च की जा रही धनराशि जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर खर्च की जाती, तो देश के हालात में बदलाव आता.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर तीखा हमला किया.

उन्होंने कहा, ‘भारत गंगा जमुना तहजीब पर बना है. जितना खर्च नाम बदलने पर हो रहा है, उतना खर्च करके शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य में सुधार और गरीबों के कल्याण में तेजी लाई जाती तो देश के हालात में बदलाव आता.’

उन्होंने ट्वीट के अंत में लिखा है, ‘दीपावली में अली बसे, राम बसे रमजान, ऐसा होना चाहिए, अपना हिंदुस्तान.’

मंत्री राजभर के योगी सरकार पर हमले को राजनैतिक जानकार भाजपा के हालिया कदम से जोड़कर देख रहे हैं. भाजपा ने पिछले दिनों अपने मंत्रियों को लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया है.

राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर को घोसी लोकसभा सीट और सलेमपुर लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया है. ओम प्रकाश के बेटे अरविंद राजभर घोसी सीट से दावेदारी कर रहे हैं. ओम प्रकाश के अनिल राजभर से रिश्ते तल्ख समझे जाते हैं.

इससे पहले ओमप्रकाश राजभर ने कहा था, ‘भाजपा ने मुगलसरांय और फैजाबाद का नाम बदल दिया. उनका कहना है कि इन जगहों के नाम मुगलों के आने के बाद बदले गए थे. इस हिसाब से भाजपा के पास तीन बड़े मुस्लिम नेता हैं. पहले इनके नाम बदले जाने चाहिए.’

राजभर ने कहा कि शहरों का नाम बदलकर सरकार पिछड़ों और शोषितों को उनकी मांगों से ध्यान भटकाना चाहती है. मुस्लिमों ने जैसी चीज हमें दी है वैसा किसी ने भी नहीं दिया है.

उन्होंने कहा, ‘क्या हमें जीटी रोड को फेंक देना चाहिए. ताजमहल को किसने बनवाया? लाल किला को किसने बनवाया?’

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago