बलिया में सभी टैक्सी स्टैंड जाएंगे शहर से बाहर, अब यहां होगा स्टैंड

बलिया शहर में सुगम यातायात बनी रहे, इसलिए सभी टैक्सी स्टैंड शहर से बाहर जाएंगे। कलेक्टेट सभागार में प्रशासनिक, पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों व प्रबुद्धजनों संग हुई चर्चा के बाद हुई बैठक में स्टैंड की जगह निर्धारित हुई। सिटी मजिस्टेट ने बताया कि फेफना की तरफ जाने वाली गाड़ियों का स्टैंड अब कटहल नाले के पास से माल्देपुर चला जाएगा।

सिकंदरपुर रोड की तरफ जाने वाली गाड़ियों का स्टैंड अब कुंवर सिंह चौराहे पर नहीं, बल्कि बहादुरपुर में होगा। इसी तरह बैरिया रोड की तरफ की गाड़ियों का स्टैंड शीशमहल से कदम चौराहा व बासंडीह की तरह जाने वाली गाड़ियों का स्टैंड महुआ मोड़ व एनसीसी चौराहा से सीधे मंडी चला जाएगा।

महुआ मोड़ से मंडी का किराया होगा 7 रूपए

शहर के महुआ मोड़ से मंडी तक ई—रिक्सा चालकों व यात्रियों के बीच किराए को लेकर चर्चा हुई। तय हुआ कि महुआ मोड़ से मंडी तक का किराया 7 रूपए होगा। इससे ज्यादा किराया वसूलने वाले ई—रिक्सा चालकों पर कार्रवाई होगी। दरअसल, महुआ मोड़ से मंडी तक का पहले किराया पांच रूपए था। फिर बाद में अचानक ई—रिक्सा वालों ने दस रूपए कर दिया। इस अचानक बढ़े किराए से हर दिन झिझक होती रहती थी। इसकी शिकायत प्रशासन को भी मिलती थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago