बलिया में अपहृत छात्रनेता बरामद, पुलिस ने कहा अपहरण नहीं हुआ था

बलिया अमरनाथ मिश्र स्ना-तकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा के अपहृत छात्रनेता व दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी विशाल यादव को पुलिस व एसओजी टीम ने मंगलवार की भोर में बैरिया बस स्टैंड से बरामद कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी विशाल यादव के अपहरण की सूचना पर सोमवर की देर शाम को पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली दोकटी थाना पहुंच गई।

विशाल के परिजनों को बुलाकर बातचीत किया और उसकी बरामदगी के लिए पुलिस के दो टीम बनाया। इसके बाद मंगलवार की भोर में क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार यादव के नेतृत्व में एसएचओ बैरिया गगनराज सिंह, दोकटी के प्रभारी थानाध्यक्ष विंदेश्वरी पांडेय, उपनिरीक्षक राजकपूर सिंह द्वारा उसे बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार विशाल का अपहरण नहीं हुआ था। वह चुनाव प्रचार में घूम रहा था, मोबाइल का स्विच आफ हो जाने के कारण वह घर सूचना नहीं दे पाया था किंतु उसकी मोटरसाइकिल रामनगर दियारे में कैसे मिली, इस पर कोई कुछ नहीं कह रहा है।

विशाल यादव ने इस प्रकरण पर समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों के सामने मुंह खोलने को तैयार नहीं है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago