उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे पुत्र अभिजीत उर्फ विवेक की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवेक का शव दारुल शफा के डी ब्लॉक स्थित कमरा नंबर 28 में पाया गया। कमरे में मां और भाई भी मौजूद थे।
परिवार का कहना है कि विवेक शनिवार रात करीब ग्यारह बजे घर आया था। तब उसने सीने में दर्द की जानकारी मां को दी थी। मां ने सीने में मालिश कर उसे सुला दिया था। सुबह जब काफी देर तक अभिजीत नहीं उठा तो मां उसे उठाने पहुंची। शरीर में कोई हरकत न होती देख भाई को भी बुलाया।
भाई ने विवेक की नब्ज जांची तो पता चला उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत को संदिग्ध बताया है, लेकिन परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज न कराने पर शव को परिवार के हवाले कर दिया। माना जा रहा है कि विवेक की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…