बलिया- अमृतसर में शुक्रवार की शाम को दशहरा समारोह के दौरान तेज गति ट्रेन की चपेट में आए ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी कामगार थे. वहीँ सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारीखपुर निवासी 45 वर्षीय युवक भी घटना का शिकार हो गया।
घटना की सूचना गांव मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। उनके परिजन दहाड़े मारकर चिल्लाने लगे। खबर के मुताबिक क्षेत्र के बसारीखपुर निवासी दिनेश राम (45) पुत्र मंगल राम अमृतसर मे रह कर कई सालों से राजमिस्त्री का काम करते थे।
वहां इन के साथ रह रहे गांव के ही कुछ युवकों ने जब इनको अपने बीच नहीं पाया तो खोजबीन चालू किया बाद में उनका शव मिला। जिस पर गांव के युवकों ने शनिवार की सुबह इनके परिजनों को सूचना दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
बता दें की इस हादसे में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें से अधिकारी 39 शवों की पहचान कर चुके है. जिला प्रशासन में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के ज्यादातर प्रवासी कामगार दुर्घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे और निकटवर्ती क्षेत्र में रहते थे. उन्होंने कहा कि शुक्रवार की शाम को दशहरा समारोह में इन दो राज्यों से संबंध रखने वाले लोग अच्छी खासी संख्या में जुटे थे.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…