Categories: खेल कूद

साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने फैसला किया है कि वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। उन्होंने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम से उनके पारिवारिक जीवन पर असर पड़ा है। भारत के खिलाफ हाल में संपन्न घरेलू श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की टीम के सदस्य रहे 33 साल के मोर्कल ने कहा कि यह आसान फैसला नहीं था।

मोर्कल ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की विज्ञप्ति में कहा- यह बेहद कड़ा फैसला था लेकिन मुझे लगता है कि यह नया अध्याय शुरू करने का सही समय है। मेरा युवा परिवार और विदेशी पत्नी है और मौजूदा व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम ने इस पर काफी असर डाला है। मैंने उन्हें प्राथमिकता दी है और इस फैसले से आगे चलकर हमें फायदा ही होगा। भारत के खिलाफ 2006 में टेस्ट पदार्पण करने वाले मोर्कल ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 83 मैच में 294 विकेट चटकाए हैं।

मोर्कल ने इसके अलावा 117 वनडे में 188 विकेट और 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 47 विकेट चटकाए हैं। मोर्कल टेस्ट प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज हैं। मोर्कल ने कहा- मुझे अब भी लगता है कि मेरे अंदर काफी क्रिकेट बचा है और आगे जो भी होने वाला है उसे लेकर मैं रोमांचित हूं। फिलहाल मेरी सारी ऊर्जा और पूरा ध्यान दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी श्रृंखला जिताने पर लगा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago