राम गोविंद चौधरी बोले- RSS को चुनाव के पहले ही राम मंदिर की याद क्यों आती है?

बलिया: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता राम गोविंद चौधरी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर पलटवार करते हुए कहा है कि चुनाव के कुछ माह पहले ही उनको राम मंदिर की याद क्यों आती है.

 

चौधरी ने शुक्रवार रात पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत को एक बार फिर राम मंदिर की याद आ गई है. संघ और भाजपा समर्थक संत भी मंदिर को लेकर फिर से माहौल गरमाने लगे हैं.

 

उन्होंने सवाल किया कि चुनाव के ऐन वक्त पहले ही इनको राम मंदिर की क्यों याद आ रही है. पिछले दो वर्ष यह खामोश क्यों रहे. उन्होंने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और आस्था के प्रतीक हैं. वह स्वयं भाजपा को बर्बाद करेंगे.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा हर मसले पर पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई है. किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पायी है. कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है. डीजल एवं पेट्रोल की बढ़ती कीमत से जनता कराह रही है. इसके कारण जनता में भाजपा की लोकप्रियता बहुत तेजी के साथ खत्म हो रही है.

 

उन्होंने कहा कि इसको लेकर आम लोगों का ध्यान देश के बुनियादी समस्याओं से हटाने के लिये एक बार फिर भाजपा एवं उसके सहयोगी राम मंदिर का मसला गरमा रहे हैं.

(इनपुट एजेंसी)

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago