बलिया में शिवपाल यादव की पार्टी का खुला कार्यालय, बार डांसरों से कराया अश्लील डांस

बलिया में  शिवपाल यादव की पार्टी के एक नेता ने दशहरे के मौके पर अपनी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया और भीड़ जुटाने के लिये बार बालाओं के अश्लील डांस करवाया। अश्लील डांस देखने के लिये जुटी भीड़ को उन्होंने शिवपाल यादव के लिये जनता का समर्थन तक बता डाला।

पत्रिका न्यूज़ के मुताबिक मामला बलिया जिले के सुखापुरा गांव का है। यहां दशहरे के मौके पर शिवपाल सिंह यादव की पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता नीरज सिंह गु्ड्डू ने अपने कार्यालय के उद्घाटन का कार्यक्रम रखा था।

कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिये सारी नैतिकता ताक पर रखकर बार बालाएं बुलवायीं और उनका अश्लील डांस कराया। कम कपड़े पहनकर बालाएं भोजपुरी गीतों पर अश्लील डांस करती रहीं और लोग तालियां बजाते रहे।

लोगों को खुश देखकर नेताजी अंदर से गदगद होते रहे। आखिर में नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि यहां क्षेत्र से भ्रष्टाचार मिटाने के लिये सेक्युलर मोर्चा का कार्यालय खोला गया है।

हालांकि वहीं कार्यक्रम में ही लोग यह कहते भी पाए गए कि नेताजी की लोकप्रियता कम है शायद इसीलिये बार बालाओं का इंतजाम किया गया है, शायद अब इन्हीं के जरिये नेताजी की नइया पार होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago