बलिया- पति की तलाश में बच्चों के साथ भटक रही महिला, सीएम से मदद की गुहार

रसड़ा (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के ¨सगही चट्टी निवासी मिथिलेश तिवारी तीन माह से अपनी पत्नी संध्या तिवारी व अपने दो पुत्रों अच्युत तिवारी (7)तथा कुश तिवारी (4) को छोड़कर अचानक गायब हो गया। पत्नी ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इससे उसका परिवार भूखमरी के कगार पर आ पहुंचा है।

मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र में पत्नी संध्या तिवारी निवासी दुराव, थाना अमिलिया, जनपद सिद्धी, मध्य प्रदेश (वर्तमान पता ¨सगही चट्टी रसड़ा बलिया) ने बताया कि उसकी शादी 19 जून 2010 को रीति रिवाज से मिथिलेश तिवारी पुत्र बृजभूषण तिवारी निवासी रोटहां पर्सीपुर, थाना चौरी, जनपद संत रविदास नगर, भदोही के साथ हुई थी।

दोनों अप्रैल 2018 से रसड़ा में आकर ¨सगही चट्टी पर क्वार्टर लेकर रहने लगे। इस दौरान पति को¨चग आदि पढ़ा कर जीवकोपार्जन कर रहे थे। बताया कि पति अक्सर शराब आदि का सेवन करते थे और उसके साथ मारपीट भी किया करते थे।

17 जून 2018 को क्वार्टर से निकले और आज तक घर वापस नहीं आए। उनका कोई फोन भी नहीं आया। पति की इस दगाबाजी से तंग पत्नी ने मुख्यमंत्री से पति पर कार्रवाई तथा बच्चों की परवरिश की गुहार लगाई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago