यूपी के बलिया निवासी सेना के जवान हेमंत कुमार पांडे (37) की मंगलवार शाम जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। सेना के जवान का शव पैतृक गांव सिसवार कला पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। गांव की गलियों से जब जवान का पार्थिव शरीर निकल रहा था, वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू थे। शुक्रवार को जवान का अंतिम संस्कार बलिया स्थित गंगा घाट पर किया गया। वहां उसके 13 वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी।
हेमन्त जम्मू के कुपवाड़ा मे 68 एमटीएन ब्रिगेड में बतौर हवलदार तैनात थे। सेना के जवानों के अनुसार मंगलवार की शाम ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से हेमंत की मौत हो गयी। देर रात को उनका शव लेकर नायब सुबेदार पद्म बहादुर शाही के नेतृत्व में जवान यहां पहुंचे। साथ में नायक प्रशांत प्रधान, सिपाही दीप किरण कटवाल व राजू कुमार थे। शुक्रवार की सुबह इन जवानों ने मेजर जनरल राजेश राना, अनिल द्विवेदी, लेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह की तरफ से भेजे गए पुष्प गुच्छ को तिरंगे में लिपटे हेमंत के पार्थिव शरीर पर चढ़ाया।
हेमंत के 13 वर्षीय पुत्र संस्कार व 9 वर्षीय पुत्री स्मृति का बिलखना देखकर वहां मौजूद सभी लोगों का कलेजा फट रहा था। ‘पापा-पापा’ कहकर दोनों उनके शव से लिपट गए। पत्नी सीमा की चित्कार सुन सबकी आंखों से आंसुओं की धार निकल गयी। मां लालमुनि की हालत तो पागलो जैसी हो गई थी। दिवंगत सेना के जवान की शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार बलिया के गंगा तट पर किया गया।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…