बलिया- हत्या के प्रयास में 8 आरोपियों को सात-सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में हत्या के प्रयास के मामले में सुनवाई करते हुए पंचम अपर सत्र न्यायाधीश दयाराम की आठ अभियुक्तों को सात-सात साल की सश्रम कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। अर्थदंड न जमा करने पर छह-छह माह की सजा से दंडित किया है।

अभियोजन के मुताबिक वादी मुकदमा सुरेंद्र कुमार यादव ने थाने में तहरीर दर्ज कराया कि 27 मार्च 2005 को समय करीब आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर जयराम, श्यामलाल, रामलाल, रामभवन, विनोद, रामानंद, अच्छेलाल, सुरेंद्र एकराय होकर लाठी-डंडा, बल्लम और फरसे से लैस होकर आए। गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को मारने पीटने लगे। शोरगुल सुनकर केदार यादव, खेदारु और रीझु बचाने आए तो उन्हें भी मारने लगे। केदार के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई। जिससे वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया। अन्य सदस्यों को भी गंभीर चोटें आई। इस मामले में सुनवाई करते हुए न्यायाधीश दयाराम की अदालत ने आठ अभियुक्तों को सात-सात साल की सश्रम कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago