बलिया में 60 हजार लोग पाबंद, 143 गिरफ्तार, 7 और को किया गया जिला बदर

पंचायत-चुनाव-

बलिया : पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सात लोगों को गुंडा एक्ट के तहत 6 महीने के लिए जिला बदर का आदेश दिया है। ये सभी जनपद की सीमा में छह माह के अंदर दिख गए तो इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बुधवार को ही 143 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि शांति भंग न हो, इसके लिए अब तक जिले में 60 हजार लोगों को पाबन्द किया है।

शुक्रवार को बड़ी कारवाई करते हुए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जिन लोगों को जिला बदर किया है उनमें जितेंद्र गोड़ निवासी बांसडीह, तूफानी पासवान, शिवजी पासवान, नेपाल पासवान, मुकेश पासवान निवासी छेड़डीह थाना रेवती, दिलीप यादव निवासी कसेसर, धर्मेंद्र गोंड निवासी बांसडीह शामिल है।

वहीं, जिला मजिस्ट्रेट ने दो शस्त्र लाइसेंस को निरस्त भी किया है। इनमें प्रदीप सिंह निवासी पिपरा कलां थाना नरहीं, गोरखनाथ राय निवासी कोठियां नरहीं का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया गया है। डीएम ने राम निरंजन सिंह निवासी रोहुवा थाना बांसडीह रोड का शस्त्र लाइसेंस को बहाल किया है। यह अगस्त, 2020 में निरस्त किया गया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago