6 बड़े बिजली बिल बकाएदारों के यहां धमकी टीम, मचा हड़कम्प

बलिया। जपपद में बिजली बिल के बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए अब सख्ती बरती जा रही है। जिलाधिकारी भवानी सिंह के निर्देश पर तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने दर्जन भर राजस्व कर्मियों संग रविवार को छह बकाएदारों के यहां छापेमारी की। एक प्रतिष्ठान से 5 लाख की वसूली भी की, लेकिन पांच बकाएदार फरार मिले। तहसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि 48 घंटे के अंदर फरार बकायेदार गिरफ्त में हो जाने चाहिए।

20 लाख के बकाएदार स्टेशन चौक रोड पर स्थित सिटी कार्ट के यहाँ छापेमारी के दौरान जब माल सील करने की नौबत आई तो मैनेजर ने पांच लाख का चेक तत्काल दिया। तहसीलदार ने हिदायत दिया कि तीन दिन के अंदर शेष बकाए का भुगतान भी अनिवार्य रूप से कर दें। गोपालपुर सहरसपाली में गीता फैक्ट्री के नाम 12 लाख का बकाया है। जब वहां तहसीलदार की टीम गई तो फैक्ट्री बन्द मिली और जमीन भी बिक जाना बताया गया। तहसीलदार ने जमीन के मालिक से बात की। साथ ही बकाया भुगतान नहीं होने की दशा में जमीन की नीलामी कराने की बात कही।

बीएन सिंह फाइनेन्स कम्पनी मालगोदाम रोड का 5 लाख 42 हजार बकाया है, लेकिन वहां भी कोई नहीं मिला। यही स्थिति 5.27 लाख के बकाएदार शिवप्रकाश सिंह ओकडेनगंज और 5.5 लाख के बकाएदार रणधीर सिंह के यहां मिली। खलीलपुर सागरपाली के 5 लाख 20 हजार के बकाएदार इलाकार अहमद के यहाँ भी टीम गई तो मौके से बकाएदार गायब मिले। तहसीलदार गुलाब चंद्र ने बताया कि इन सभी बकायेदारों को ट्रेस किया जा रहा है।

जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि 48 घंटे के अंदर इन बकाएदारों के नहीं मिलने पर नोटिस जारी करते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। बताया कि यह अभियान अब लगातार चलेगा। बिजली बिल का बकाया वसूली करने के लिए नोटिस, कुर्की जैसी कार्रवाई भी होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago