संदेहास्पद छात्रवृत्ति डाटा का आख्या 3 जनवरी तक करें प्रस्तुत

बलिया। जनपद के मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2018 -19 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति /शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को संदेहास्पद छात्रवृत्ति डाटा मुख्यालय लखनऊ द्वारा जनपद को उपलब्ध करा दिया गया है।
जिसे संस्थाएं संबंधित विभाग से प्राप्त कर संदेहास्पद डाटा के संबंध में अभिलेखों सहित अपना समस्त वांछित सूचना संबंधित छात्रवृत्ति कल्याण विभाग को उपलब्ध कराया जाना है ।

संस्था से उपलब्ध कराई गई आख्या पर जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति के निर्णय के लिए संपूर्ण सूची प्रस्तुत कर यथोचित सकारण निर्णय कराकर प्रत्येक छात्र के डाटा को समिति के निर्णय के अनुसार निरस्त अथवा स्वीकृति करते हुए 9 जनवरी 2019 तक डिजीटल लाक किया जाना है।

इस संबंध में शैक्षिक संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वह शैक्षिक सत्र 2018-19 में जनपद के समस्त दशमोत्तर संस्थाओं को छात्रवृत्ति संदेहास्पद डाटा संबंधित छात्र विभाग से प्राप्त करने एवं संस्था द्वारा अभिलेखों सहित अपना समस्त वांछित सूचना छात्रवृत्ति कल्याण विभाग को विलंबतम 3 जनवरी 2019 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि तदनुसार छात्रवृत्ति डाटा पर छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा विचार करते हुए डिजिटली लाक/ अग्रसारण की कार्रवाई की जा सके। यदि संस्था द्वारा समय से संदेहास्पद पर अपनी आख्या उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो संबंधित छात्र/छात्राओं का डाटा निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए संबंधित संस्था पूरी तरह से उत्तरदाई होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago