बलिया से एक साल पहले भगाई गई किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बलिया- नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव से साल पूर्व बहला-फुसला कर भगाई गई एक किशोरी को पुलिस ने बुधवार की देर शाम रसड़ा रेलवे स्टेशन से बरामद किया।

पुलिस ने उसे भगाने वाले आरोपित रुपवार भगवानपुर निवासी श्यामबाबू उर्फ सौरभ को भी गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के भाई ने आरोपित के विरुद्ध 10 मई 2017 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी किशोरी को रसड़ा रेलवे स्टेशन से कहीं ले जाने की तैयारी में है।

पुलिस ने तुरंत पहुंच कर किशोरी को कब्जे मे लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद किशोरी को महिला पुलिस के संरक्षण में मेडिकल के लिए बलिया भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago