बलिया- सवारी वाहन से होता था शराब तस्करी का खेल, पुलिस ने दबोचा

बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र की यूपी 100 की टीम ने एक गुरूवार को सुजायत हनुमान मंदिर के पास से कमाण्डर जीप को पकड़ा जिसके बोनट में छिपाकर रखे करीब 96 पीस 180 मिलीटर विक्सी शराब बरामद किया। वहीं वाहन चालक पुलिस को देख भाग निकला; पुलिस कमाण्डर जीपप को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

यूपी – 100 पुलिस प्रभारी तौकीर अहमद ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली कि कझारी गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई है। जैसे ही यूपी- 100 पुलिस सुजायत गांव के पास महाबीर मंदिर के समीप पहुंचे ही थे कि एक सवारी से भरी कमाण्डर छोड़कर चालक भगने निकला। जिसकी तलाश जारी है।

बताया जाता है कि कमाण्डर जेएच- 09 ए / 4179 प्रतिरोज की भांति सवारी ढोने का काम करता है तथा गाजीपुर जनपद से शराब लादकर किसी अन्य जगह बेचता है ।

पुलिस ने बताया कि कमाण्डर के बोनट के भीतर दो पेटी में कुल 96 पीस 180 मिली विस्की छुपाया हुआ था । कमाण्डर को पुलिस ने थाने लाकर बंद कर दी तथा चालक की तलाश में जुट गई है।

वाहन को पकड़ने वाली पुलिस टीम में यूपी – 100 पुलिस प्रभारी तौकीर अहमद, का0 सुनील कुमार यादव, मु0 रफीक खान, कृष्ण कुमार यादव, गोपाल सिंह यादव, चालक प्रकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? बलिया ख़बर के ऑनलाइन सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

23 hours ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago