धान विक्रय के लिए किसान करायें ऑनलाइन पंजीकरण, न्यूनतम समर्थन मूल्य का उठाये लाभ

बलिया । जिला एवं खाद्य विपरण अधिकारी नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया है कि धान खरीद वर्ष 2018-19 में सरकार द्वारा ऑनलाइन धान खरीद की व्यवस्था की गई है। कृषक बंधुओं से कहा है कि अपना खसरा,खतौनी, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक साथ लेकर किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर/साइबर कैफे पर जाकर विभागीय वेबसाइट- fcs.up.nic.in पर लॉगिन कर पंजीकरण करा लें।

बताया कि 01 नवंबर, 2018 से शुरू होने वाले धान खरीद में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कामन के लिए 1750 एवं ग्रेड ए 1770 रुपए प्रति कुंटल निर्धारित है। कृषक बंधु बिचौलियों को किसी भी दशा में समर्थन मूल्य से कम के मूल्य पर धान विक्रय न करें । धान में नमी की अधिकतम सीमा 17% अनुमन्य है। धान सुखाकर/ सफाई कराकर ही क्रय केंद्रों पर लायें, जिसे धान विक्रय में आपको किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े उल्लेखनीय है कि धान खरीद वर्ष 2018-19 में धान विक्रय हेतु शासन द्वारा किसानों के पंजीकरण की तिथि 31 अगस्त तक ही निर्धारित की गई है। धान विक्रय हेतु किसान उक्त तिथि से पूर्व प्रत्येक दशा में अपना पंजीकरण करा ले।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago