साइबर ठगी मामले में एमपी पुलिस ने बलिया के युवक को गिरफ्तार किया

बलिया
जनपद के बांसडीह थाना क्षेत्र के कस्बा पश्चिम टोला में साइबर क्राइम के मामले में स्थानीय थाने की पुलिस के साथ मध्य प्रदेश पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक युवक को ​गिरफ्तार किया। उसके पास से मिला लैपटाप व मोबाइल को साथ ले गयी। जिसे न्यायालय में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मध्यप्रदेश ले गयी। इस कार्यवाई से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के थाना अमानगंज जनपद पन्ना में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित स्थानीय कोतवाली के कस्बा बांसडीह पश्चिम टोला निवासी सुमित चांद सचिन सिंह को मध्यप्रदेश पुलिस टीम के एएसआई आरएन कौल के नेतृत्व में आयी टीम ने बांसडीह कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से लैपटॉप और मोबाइल भी साथ ले गयी।

घटना के संबंध मे मध्यप्रदेश पुलिस ने बतया कि पन्ना जनपद के अमान गंज थाने मे वहां की निवासी श्रीमती साधना लखेरा के साथ फोन पर बात कर उसके खाते से साइबर क्राइम टीम के अपने सदस्यों के साथ साधना के खाते से दो लाख रुपया अभियुक्त ने अपने आंध्रा बैंक के खाते में ट्रांसफर कर लिया। जिसके तुरन्त इस गैंग के सदस्य ने एटीएम से पैसा निकाल लिया। जिसकी ठगी की जानकारी होने पर महिला ने अमान गंज थाने मे धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। मध्यप्रदेश पुलिस ने सर्विलांस के सहारे उक्त आरोपी को बांसडीह में रहने का लोकेशन प्राप्त कर बांसडीह पहुंच कर स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर सीजेएम के न्यायालय मे प्रस्तुत किया। जिसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस मध्यप्रदेश ले कर चली गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago