Categories: बलिया

बलिया में शाम 6 बजे तक 51 प्रतिशत मतदान, कई केद्रों पर EVM खराब होने से आई परेशानी

देशभर में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए 57 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। इससे पहले लोकसभा की 486 सीटों के लिए छह चरणों में मतदान सम्पन्न हो चुका है। 7वें चरण की वोटिंग के क्रम में बलिया जिले में भी मतदान हुआ। लोकसभा 71 सलेमपुर में शाम छह बजे तक 51 फीसदी तथा लोकसभा 72 बलिया में शाम छह बजे तक 51.84 फीसदी मतदान पड़े।
जबकि कुछ स्थान पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण देर शाम तक मतदान चलता था।

बता दें कि बलिया लोकसभा 72 से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर, इंडिया गठबंधन से सनातन पांडेय, बहुजन समाज पार्टी से ललन सिंह यादव, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रामनिवास गोंड, एसपीएसपी से रविकांत सिंह, बीएमपी से अवधेश वर्मा, आजाद समाज पार्टी से सूर्यबली तथा निर्दल के रूप में अशोक कुमार गुप्ता, प्रकाश कुमार, सुमेश्वर, रंजना, मणिद्र, शेषनाथ राम है। जबकि लोकसभा 72 सलेमपुर से भाजपा से रविंद्र कुशवाहा, इंडिया गठबंधन रमाशंकर राजभर, बसपा से भीम राजभर, जेकेपी राष्ट्रवादी से जय बहादुर, बीएमपी से श्री कृष्ण, बीएमपी से श्री नारायण मिश्र, एसपीएसपी से सूर्य प्रकाश गौतम तथा निर्दलीय से अमरेश ठाकुर व सद्दाम है।

लोकसभा 72 बलिया में सुबह 10 बजे तक 13.14 प्रतिशत वोट पड़े थे। इसके बाद वोट प्रतिशत बढ़ता गया और शाम 6 बजे तक 51.84 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह लोकसभा 71 सलेमपुर में सुबह 10 बजे तक 14 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो शाम 6 बजे तक 51 प्रतिशत पर पहुंच गया। अब मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चार जून को वोटों की गिनती की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago