Categories: बलिया

कोरोना में अपनों को खोने वाले परिवारों को मिली 50 हजार की आर्थिक मदद, ऐसे करें आवेदन

बलिया: कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक मदद की जा रही है। अब तक कोविड पोर्टल पर दर्ज 234 मृतकों के परिजनों के लिए शासन की ओर से एक करोड़ 17 लाख धन का आवंटन हो चुका है। इनमें 69 मृतकों के परिजनों ने दावा किया, जिसके बाद ई-पेमेंट के माध्यम से उनके खाते में धनराशि भी भेज दी गई है। शेष को जिला आपदा प्राधिकरण की ओर से फोन कर आवेदन देने की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा समस्त तहसीलो को सूची भेज कर लेखपालों व अमीनों के माध्यम से भी आवेदन यथाशीघ्र प्राप्त करने को निर्देशित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 पर दर्ज लोगों के अलावा और 65 आवेदन पत्र आए हैं, जिनकी जांच कोविड-19 डेथ असरटेनिंग कमेटी कर रही है। जांच के बाद पात्र निकटतम परिजन को उनके खाते में ई-पेमेन्ट के माध्यम से धनराशि भेज दी जायेगी ।

कलेक्ट्रेट स्थित सेल में जमा करें फॉर्म- एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण में कोविड-19 अहैतुक सहायता आवेदन पत्र प्राप्ति सेल का गठन किया गया है, जहां फार्म प्राप्त किया जा रहा है। यहां अब तक कुल 134 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है।

जिनका पोर्टल पर नाम नहीं, उनको ये अभिलेख लगाना जरूरी- अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिन कोविड-19 मृतकों का विवरण कोविड पोर्टल पर दर्ज नहीं है, उनके निकटतम परिजन को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए उनको आवेदन यथाशीघ्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र के साथ मृतक का आरटीपीसीआर/एन्टीजन/सीटी सकैन, जिसमें कोविड-19 प्रमाणित हुआ है, का प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, निकटतम परिजन के बैंक खाते का पासबुक एवं पासपोर्ट साइज का फोटो देना अनिवार्य है। आवेदन-पत्र जमा करने के उपरान्त प्राप्ति रसीद भी दी जा रही है। आवेदन सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए आपदा प्राधिकरण के कन्ट्रोल रूम नम्बर-05498220832 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago