Categories: बलिया

समान शिक्षा की मांग को लेकर वाराणसी से दिल्ली तक पदयात्रा करेंगे बलिया के राधेश्याम यादव

बलिया के लक्ष्मण छपरा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम यादव पिछले कई वर्षों से देशभर में समान स्तर की शिक्षा व्यवस्था की मांग उठा रहे हैं। अपनी आवाज को जन-जनतक पहुंचाने के लिए वह पिछले 5 सालों से पैदल यात्रा करके जनजागरण अभियान चला रहे हैं।

अपनी मांग को लेकर राधेश्याम यादव एक बार फिर वह पदयात्रा करने जा रहे हैं। इस बार वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के गांव जयापुर से पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। 10 दिसंबर से शुरु होकर यह यात्रा दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय पर आकर समाप्त होगी।

राधेश्याम समान स्तर की शिक्षा की मांग को लेकर कई सालों से आंदोलनरत हैं। अपने अभियान के तहत वह पिछले 5 सालों के दौरान देश के कई राज्यों में पदयात्रा कर चुके हैं। वह बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित कई राज्यों में पदयात्रा करके राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन दे चुके हैं।

इस बार उन्होंने अपने अभियान की गूंज दिल्ली में सुनाने की तैयारी कर ली है। राधेश्याम यादव की मांग है कि देश भर में एक समान शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। जिस स्कूल में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्री, आईएएस और आईपीएस अधिकारी का बेटा शिक्षा प्राप्त करता है, उसी में चपरासी, किसान और मजदूर का बेटा भी पढ़ाई करे। उनका मानना है कि आसमान शिक्षा व्यवस्था ने ही देश में असमानता का बीज बोया है। उनकी इस मांग को राजनेता और प्रबुद्ध नागरिक भी समर्थन देते हैं। नागरिकों से मिल रहे समर्थन और अपने इच्छाशक्ति के बलबूते पर एक बार फिर राधेश्याम यादव पदयात्रा करने जा रहे हैं। वह जयापुर से प्रधानमंत्री कार्यालय की पदयात्रा पूरी करके देशभर में समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago