बलिया में 500 करोड़ का बिजली बिल बकाया, आम जनता के साथ कई वीआईपी नेता भी बकायेदार

बलिया के जिन लोगों ने एक लंबे अरसे से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है, उनपर अब शामत आने वाली है। विद्युत विभाग बलिया में 500 करोड़ का बिजली बिल बकाया वसूलने जा रहा है। यह 500 करोड़ रुपये बकाया एक लाख से ज़्यादा लोगों के ऊपर है।सरकारी आंकड़े के मुताबिक बलिया में 1 लाख 38 हज़ार उपभोक्ताओं ने जब से बिजली कनेक्शन लिया है, तब से बिल जमा नही किया। इसमें जिले के कई वीआईपी, और सताधारी पार्टी के कई बड़े नेता भी शामिल हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर ओपी दीक्षित ने इस बारे में बात करते हुए किसी वीआईपी और अन्य नेताओं का नाम नहीं नही लिया। बता दें कि पूर्वांचल में बिजली बकाया में बलिया जिला नंबर वन है।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर ओपी दीक्षित ने समीक्षा के दौरान बताया कि, कारवायी के नाम पर सिर्फ 1 साल से बिजली का बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं।बलिया में विद्युत उपभोक्ता बकाया बिल के मामले में सबसे आगे है, लिहाज़ा पूर्वांचल में बलिया रेवेन्यू के मामले में सबसे पीछे है।गुरुवार को अधीक्षक अभियंता के कार्यालय में समीक्षा करने पहुंचे डायरेक्टर कामर्शियल ओपी दीक्षित ने बताया कि, बलिया में विद्युत कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिल न जमा करने वाले कुल 1लाख 38 हज़ार 551 उपभोक्ता हैं, जिनका कुल 500 करोड़ बकाया है।

वहीं बलिया नगर में एक लाख रुपये से अधिक के बकायदारों की संख्या 1075 है। उन्होंने कहा कि सभी बकायेदारों को फोन कर बकाया बिल जमा करने को कहा जा रहा है। जो भी बिल जमा नही करेगा जल्द ही उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago