Categories: बलिया

बलिया- नगरा बाजार में 5 दुकानों पर छापेमारी , भारी मात्रा में नकली जींस बरामद

बलिया के नगरा बाजार में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली से आए स्पार्की कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में पांच दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। यह पांचों दुकानें रेडीमेड दुकानें थी। जहां से भारा मात्रा में नकली प्रोडेक्ट के जींस को कब्जे में लेकर जब्त किया है। कंपनी के क्वालिटी इंस्पेक्टर सुभाष चंद की तहरीर पर पुलिस ने बाजार के नेहा रेडीमेड, आंचल साड़ी सेंटर, इद्रीसी साड़ी सेंटर, गुप्ता वस्त्रालय, धमाका जींस कार्नर के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

पूरे मामले में कहा जा रहा है कि कस्बा नगरा में स्पार्की कंपनी के नकली प्रोडक्ट बेच कर जनता को गुमराह कर धोखाधड़ी की जा रही है। आपको बता दे कि पूरे कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानों पर ताला जड़ कर भाग गए। वहीं पूरी कार्रवाई को लेकर पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल नगरा के पदाधिकारियों ने इसका विरोध करते हुए निंदा की है। ब्लाक अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल और जयप्रकाश जायसवाल ने कहा कि छापेमारी के नाम पर स्पार्की कंपनी के अधिकारियों ने दुकानदारों का उत्पीड़न किया है।

साथ ही बगैर किसी अधिकारिक अनुमति के दुकानों में कपड़ों को अस्त व्यस्त किया है। वहीं कपड़े भी उठा ले गए हैं। पदाधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि व्यापारियों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो व्यापार मंडल आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago