Categories: बलिया

अच्छा काम करने वाले बलिया के 5 प्रधानों का लखनऊ में सम्मान, सीएम योगी ने दिया इनाम

बलिया। ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर 5 प्रधानों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में पुरस्कृत करने के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। और फिर प्रधानों ने खुशी जाहिर करते हुए भविष्य में और बेहतर करने की प्रतिबद्धता भी जताई।

बता दें मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में चयन के लिए शासन ने कुल 9 बिंदु तय किए थे। इनमें गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्रिक गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन और महिला हितैषी गांव थे। इस थीम पर विकसित पंचायतों के निरीक्षण के लिए कमेटी बनाई थी।


गठित कमेटी ने दुबहड़ ब्लॉक के सरयां और मझौली, सोहांव ब्लॉक के सलेमपुर, सेंदुरिया और नगरा ब्लॉक के करीमपुर का चयन किया था। इसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की कमेटी ने सत्यापन किया। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर डीपीएम विकास पांडेय के नेतृत्व में लखनऊ पहुंची प्रधानों की टीम को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया।

दुबहड़ के सरयां की प्रधान अंजू देवी को 11 लाख, मझौली के प्रधान प्रतिभा तिवारी को 9 लाख, सलेमपुर के प्रधान विनोद सिंह को 6 लाख, सेंदुरिया के प्रधान रमेश प्रसाद को 4 लाख और करीमपुर के प्रधान नीतिश कुमार को 2 लाख रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Ritu Shahu

Share
Published by
Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago