Categories: बलिया

बलियाः 1 करोड़ की लागत से बनी टंकी से जलापूर्ति बंद, पानी न मिलने से लोग परेशान

बलिया में जनहित से जुड़े अहम कार्यों में उदासीनता का माहौल देखा जा रहा है। इसके चलते लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। बांसडीह क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में जल निगम की ओर से स्थापित पानी की टंकी से जलापूर्ति नहीं हो रही है। इस अव्यवस्था के चलते स्थानीय लोग पीने के पानी को मोहताज हो रहे हैं। लोगों ने टंकी की मरम्मत को लेकर कई बार शिकायत की, लेकिन जिम्मेदार मौन बैठे हैं।

बता दें कि मनियर ब्लॉक के सुल्तानपुर गांव में जल निगम की ओर से ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत करीब 9 साल पहले टंकी की स्थापना की गई थी। टंकी को बनाने में करीब 1 करोड़ की लागत आई थी। लेकिन अब पाइपों में लीकेज का कारण टंकी बंद है। जल निगम ने पानी को टंकी को अब पंचायत राज विभाग को सौंप दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को टंकी चालू कराने के लिए कई बार आवेदन दिया गया लेकिन पंचायत राज विभाग कोई ध्यान नही देता है। लगातार उपेक्षा से अराजक तत्व चहारदीवारी व अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

Rashi Srivastav

Share
Published by
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 hour ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago