Categories: बलिया

बलिया के जलेश्वर सिंह हत्याकांड मामले में 5 आरोपी दोषमुक्त साबित

बलिया के जलेश्वर सिंह हत्याकांड मामले से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में 5 आरोपियों को बरी कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस के नकारात्मक रवैये पर नाराजगी व्यक्त करने हुए विभागीय कार्यवाही के लिए डीजीपी लखनऊ को पत्र प्रेषित करने के आदेश दिए हैं।

बता दें कि लगभग 3 साल पहले 7 जुलाई, 2021 को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह को साजिश के तहत बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बैरिया निवासी रितेश कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दर्ज कराई थी कि मेरे भाई की हत्या कर दी गई है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने बैरिया कस्बा निवासी हरी सिंह उर्फ हरे राम सिंह, अमृतेश सिंह उर्फ सबल, राजनारायण पांडेय, सुनील गिरी और सुनील कुमार सिंह के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित की थी। इसमें कोर्ट ने साक्ष्यों का अभाव पाया और पांचों आरोपियों को बरी करने का आदेश जारी किया।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago