बलिया में 51 ग्राम प्रधान और सचिवों को नोटिस, मचा हड़कंप

बलिया-  शौचालय निर्माण के बाद जियो टैग नहीं कराने पर मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने 51 ग्राम प्रधान व सचिवों पर नोटिस जारी करते हुए पंचायती राज अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिससे की हडकंप मचा हुआ है ।

 

कर्मचारियों को आरोप पत्र व प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सीडीओ ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी भवानी ¨सह खंगारौत को भी पत्र भेजा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत प्रदेश के हर गांव को ओडीएफ बनाने की जिम्मेदारी प्रधान व सचिवों को दी गई है। इसे कुछ लोग तो जिम्मेदारी पूर्वक शौचालय बनाने का काम कर रहे हैं।

 

वहीं कुछ लोग योजना को संचालित करने में कोई खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिले के 51 गांवों में शौचालय निर्माण का जियो टैग नहीं किया गया है। इससे सरकार के वेबसाइट पर अभी 51 गांव अधूरा ही दिखा रहा है। इसके लिए बार-बार शासन से रिमाइंडर आ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन से हर दिन ओडीएफ की समीक्षा होती है। अगर एक सप्ताह के अंदर कार्य अपलोड नहीं कराया गया तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

जिलाधिकारी भवानी सिंह  खंगारौत ने विकास खंड रेवती डुमरिया में औचक निरीक्षण किया था, जिसमें शौचालय निर्माण में अनियमितता मिलने पर संबधित सचिव को निलंबित करने के लिए जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए थे।

 

जिला विकास अधिकारी शशिमौली मिश्र ने सचिव दिनेश सिंह को निलंबित कर दिया। डीडीओ ने बताया कि सचिव द्वारा शौचालय निर्माण में लापरवाही की गई थी। लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर जाकर जांच किया था। इसमें सचिव को दोषी पाया था। इस आधार पर उसे निलंबित कर दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago