Categories: बलिया

UP में प्रशासनिक फेरबदल, 48 PSC अधिकारी इधर से उधर, बांसडीह SDM बने वाराणसी अपर नगर आयुक्त

बलियाः उत्तरप्रदेश में एक बार फिर आधी रात तबादलों का दौर चला। प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों को इधर-उधर किया। करीब 48 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें बांसडीह के एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य का नाम भी शामिल हैं। जिन्हें वाराणसी का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा कई अधिकारियों के नाम भी तबादला लिस्ट में शामिल हैं। जिनमें भानु प्रताप सिंह को एडीएम एफआर मऊ, अतुल कुमार सीआरओ मऊ, उमेश मिश्र एडीएम एफआर चंदौली, राजेंद्र प्रसाद सिटी मजिट्रेट इटावा बनाए गए हैं। ज्योति राय को सिटी मजिस्ट्रेट बहराइच, शलील पटेल एडीएम न्यायिक अयोध्या, अरुण सिंह सिटी मजिस्ट्रेट झांसी बनाए गए हैं। पल्ली मिश्रा सिटी मजिस्ट्रेट रायबरेली, वंदिता श्रीवास्तव एडीएम न्यायिक चित्रकूट, माया शंकर एडीएम न्यायिक अमरोहा बनाए गए हैं. गंभीर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद बनाए गए हैं।

इसके साथ ही संतोष कुमार एसडीएम लखनऊ से उप निदेशक मंडी परिषद व सूर्यकांत त्रिपाठी एसडीएम लखनऊ से अपर नगर आयुक्त कानपुर नगर निगम बनाए गए हैं। धर्मेंद्र सिंह एडीएम (भू/आ) लखनऊ, अनिल सिंह एडीएम न्यायिक भदोही भेजे गए हैं। विवेक मिश्रा एडीएम एफआर बुलंदशहर, सदानंद सिटी मजिस्ट्रेट हरदोई, धीरेंद्र प्रताप एडीएम न्यायिक फतेहपुर, अभिषेक सिंह एडीएम एफआर फीरोजाबाद बनाए गए हैं। अजीत सिंह को सचिव विकास प्राधिकरण प्रयागराज, चंदन पटेल को उप निदेशक मंडी परिषद, विजेता को सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव बनाया गया है। विनय श्रीवास्तव अपर आयुक्त कानपुर, रमेश चंद्र एडीएम एफआर हमीरपुर, पंकज सिंह अपर आयुक्त लखनऊ, सहदेव एडीएम एटा बनाए गए हैं।

सुनील शुक्ला एडीएम एफआर प्रतापगढ़, वीरेंद्र मौर्य सिटी मजिस्ट्रेट जालौन, अशोक मौर्य ओएसडी राजस्व परिषद, राजेंद्र सिंह सेंगर संयुक्त निदेशक चीनी मिल, दीपाली भार्गव सिटी मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद, देवी दयाल एडीएम एफआर कुशीनगर बनाकर भेजे गए हैं। इसी प्रकार अनूप कुमार सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर, शत्रोहन वैश्य सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं। एसपी सिंह अपर आयुक्त कानपुर, राम अरज वक्फ प्राधिकरण भेजे गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago