समाजवादी पार्टी जातिवादी राजनीति नहीं करती है- संग्राम सिंह

बलिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव तथा युवजन सभा के प्रदेश सचिव अरविंद गिरि ने संयुक्त प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने कभी भी जातिवादी की राजनीति नहीं की है।

बलिया में विनोद राय, रागिनी दूबे तथा संस्कृति राय के प्रकरण में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानवीय संवेदना का परिचय दिया। उन्होंने सरकार में न रहते हुए भी रागिनी और संस्कृति राय के परिवार के लोगों को आर्थिक मदद दी। जबकि विनोद राय के मामले में उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने का काम किया। जबकि जिले में सत्ताधारी पक्ष के कई मंत्री तथा विधायक और सांसद है। जिसमें से किसी ने मृतक परिवार के दरवाजे तक जाकर उनका हाल-चाल जानना मुनासिब नहीं समझा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक्सप्रेस वे प्रकरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया है कि सरकार बनते ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बलिया तक जाएगा। युवजन सभा के प्रदेश सचिव अरविंद गिरि ने कहा कि आगामी 26 जुलाई से बलिया जनपद के जयप्रकाशनगर से लोकतंत्र बचाओ समग्र कांति साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।

जो पांच अगस्त को लखनऊ में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगी। इस साइकिल यात्रा को 26 जुलाई को जयप्रकाशनगर में विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह, डॉ. राजपाल कश्यप, अतरौलिया के विधायक डा. संग्राम यादव तथा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा जयप्रकाश नगर से छोटे लोहिया के गांव होते हुए मंगल पांडेय के गांव नगवा, वीर अब्दुल हमीद और डा. राम मनोहर लोहिया के गांव में महापुरुषों के जन्म भूमि होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ पहुंचेगी। इस मौके पर जिला प्रवक्ता राजन ाकनौजिया, रविंद्र यादव, प्रभुनाथ यादव, मनोज यादव, अरविंद वाल्मीकि, राकेश यादव, अजय यादव, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago