VIDEO- बलिया ज़िला अस्पताल में बाहर से पानी पीने को मजबूर ग़रीब-गुरबा, CMO बोले- हमें फ़र्क़ नहीं पड़ता

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन इन दावों में कितनी सच्चाई है इसका अंदाज़ा बलिया के ज़िला अस्पताल की हालत को देख कर साफ़ तौर पर लगाया जा सकता है।

अस्पताल में मरीजों के लिए पीने का पानी तक उप्लब्ध नहीं है और गंदगी का आलम यह है कि अस्पताल परिसर में कूड़ों के ढ़ेर पर सुवरें लोट रही हैं। अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये का आरओ प्लांट लगाया गया है लेकिन अस्पताल का आरओ प्लांट देखरेख के अभाव में शोपीस बना हुआ है।

इससे अस्पताल में आए मरीज एवं उसके तीमारदारों को बंद बोतल पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं, डाक्टर एवं कर्मचारी भी घर से पानी लेकर आते हैं। इसके साथ ही अस्पताल की लिफ्ट भी काफी लंबे समय से खराब है।

लिफ्ट को मरीज़ों की सेवा के लिए लगाया गया था, लेकिन यह लिफ्ट अब मरीज़ों की सेवा नहीं करती। मरीज़ों को उपर जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिससे मरीज़ों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस अस्पताल में रोज हज़ारों लोगों का आना जाना रहता है। इन तमाम असुविधाओं की वजह से अस्पलाल में मरीज़ों और तीमारदारों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।

लेकिन जब अस्पताल की हालत के बारे में अस्पताल प्रशासन और ज़िला चिकित्सा अधिकारी से पूछा गया तो वह ज़िम्मेदारी से बचते नज़र आए। ज़िला चिकित्सा अधिकारी ने तो इस मामले पर बड़ा ही अटपटा बयान दे डाला।

जब शिकायतकर्ता  मदन सचेस, अध्यक्ष- सामाजिक चेतना समिति, मनियर, और इसके सदस्य अविनाश वर्मा  ने उनसे आरओ के बारे में पूछा तो उन्होंने पानी बाहर से खरीद कर पीने की सलाह दे डाली। उन्होंने ज़िम्मेदारी से बचते हुए कहा कि आरओ प्लांट विधायक ने लगवाया था, इसकी शिकायत आप लोग विधायक से करें। उन्होंने कहा जिसको पानी पीना है बाहर से बिसलेरी खरीद कर पी ले ।

जब अस्पताल के ख़राब हैंड पंप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसकी ज़िम्मेदारी नगर निगम की बताकर ख़ुद का पल्ला झाड़ लिया। वहीं, प्रभारी सीएमएस डा. बीपी सिंह से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आरओ प्लांट की मशीन खराब पड़ी हुई है।

इसका रिमाइंडर संबंधित कार्यदायी संस्था को भेजा गया है। फिलहाल इन तमाम शिकायतों के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने सुधार के कोई कदम नहीं उठाए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago