बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पर गंगा में नहाते हादसा हो गया। जहां नहाते वक्त 4 दोस्त डूब गए, हालांकि 3 को तो बचा लिया गया, लेकिन एक का पता नहीं पाया, गोताखोर नदी में जाल डालकर किशाेर की तलाश कर रहे हैं। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।
बताया जा रहा है कि बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार निवासी नितिन केशरी (15 साल) पुत्र भैरव प्रसाद केशरी दिब्याभा इंटर कॉलेज श्रीपालपुर में 10वीं की परीक्षा दे रहा था। आखिरी पेपर देकर 3 दोस्तों के साथ घर न जाकर शिवपुर घाट गंगा स्नान करने चला गया। और चोरों दोस्त गंगा में अचानक डूबने लगे। उन्हें डूबते देख स्थानीय लोगों ने 3 किशोरों को बचा लिया, लेकिन नितिन डूब गया।
वहीं सूचना पर थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल, एसआई अखिलेश यादव फोर्स के साथ घाट पर पहुंच गए। पुलिस ने नाव और जाल के सहारे नितिन की तालाश कराना शुरू कर दी। इसके बाद थाना रेवती से गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारा गया, लेकिन सफलता नहीं मिली सकी।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…