Categories: बलिया

बलिया -होली से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से लिए 13 सैंपल

बलिया में होली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थो में मिलावट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र के निर्देश पर छापामार कार्रवाई में खाद्य पदार्थो के सैंपल लिए जा रहे हैं। जहां एक बार फिर कार्रवाई के दौरान 13 सैंपल लिए गए।

अभियान के तीसरे दिन मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में टीम ने मटिहि बाजार, चिलकहर, रसड़ा और बांसडीह के बाजारों में बेकरी और स्वीट्स के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान पनीर, लालमोहन, नमकीन, पापड़, बेसन, काजू बर्फी, छेना मिठाई, वनस्पति और घी के लड्डू के 13 सैंपल लिये। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

कार्रवाई को लेकर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मिश्र ने बताया कि होली त्यौहार को देखते हुए खाद्य पदार्थो में सम्भावित मिलावट को रोकने के लिए विभाग पूरी तरह से सक्रिय होकर कार्रवाई कर रहा है। छापेमार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार, अनिल कुमार यादव, चन्द्रप्रकाश यादव, खाद्य सहायक दयाशंकर थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago