गणतंत्र दिवस पर बम विस्फोट की धमकी देने वाले बलिया निवासी युवक समेत 4 गिरफ्तार

गुजरात में गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद शहर में विस्फोट करने की धमकी देने के आरोप में बलिया निवासी युवक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय को दो दिन पहले एक पत्र मिला जिसमें गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई थी।इस मामले में तीन लोगों को अहमदाबाद से हिरासत में लिया गया था, जबकि ओम प्रकाश नाम के चौथे व्यक्ति को बलिया जिले से हिरासत में लिया है। उसकी हिरासत लेने के लिए एक टीम को यूपी भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बलिया का ओम प्रकाश इस धमकी भरे पत्र को भेजने का मुख्य आरोपी है, जो फर्जी निकला। उन्होंने कहा कि हमें अभी तक इस कृत्य के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago