बलिया जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने गुंडा एक्ट नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत 4 अभियुक्तों को 6 महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है। जिन अभियुक्तों पर जिला बदर की कार्रवाई हुई है, उनमें अनिल शर्मा पुत्र जंगली शर्मा निवासी आमघाट थाना बांसडीह रोड, मणि भूषण सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी मठ योगेंद्र गिरी थाना बैरिया, निखिल उपाध्याय पुत्र रामनाथ उपाध्याय निवासी सोनबरसा थाना बैरिया और बादल यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी मिठवार, थाना फेफना शामिल हैं।
जिला मजिस्ट्रेट कुमार ने आदेश दिया है कि आदेश तामीला की तिथि से यह सभी अभियुक्त जनपद की सीमा से बाहर चले जाएं और 6 माह तक जनपद की सीमा में प्रवेश न करें। उन्होंने यह भी कहा है कि बलिया की सीमा से बाहर जाने की सूचना अभियुक्त अपने संबंधित थाने पर भी देगा कि वह कहां रह रहा है। साथ ही अपने साथ कोई भी आग्नेयास्त्र या आपत्तिजनक वस्तु नहीं रखेगा।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…