Categories: बलिया

बलिया में एक शख़्स पर जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के सफल पर्यवेक्षण और रसड़ा क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ये सफलता हासिल की है।
बताया जा रहा है कि 3 सितंबर को रसड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले शख़्स ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एकजुट होकर उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसे मारा-पीटा। इस मामले में पुलिस ने उमेश पुत्र वैजनाथ, दिनेश पुत्र वैजनाथ, अभिषेक पुत्र उमेश, राजेश पुत्र विश्वनाथ पर केस दर्ज कर इनकरी गिरफ़्तारी के प्रयास तेज़ किए।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि चारों आरोपी अपने घर के बाहर दरवाज़े पर बैठे हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार किया। गिरफ़्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर थाना रसड़ा, हेड कांस्टेबल सत्यनरायण यादव, कांस्टेबल विवेकानन्द सिंह शामिल थे।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago