बलिया डेस्क : बलिया में आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र मतदाता सूचि संशोधन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कई आपत्तियां भी दर्ज कराई जा रही हैं। लेकिन इसके बावजूद ग़लतियों में सुधार देखने को नहीं मिल रहा। ताज़ा मामला छपरा गांव से सामने आया है। यहां 8 सदस्यीय परिवार को मतदाता सूचि में 38 दिखाया गया। इसपर आपत्ति भी दर्ज कराई गई, लेकिन इसके बावजूद ग़लती को नहीं सुधारा गया।
दरअसल, गांव के मकान नंबर 46 में रहने वाले एक परिवार को मतदाता सूचि में 38 सदस्यीय दिखाया गया है। जबकि 2017 से पहले की मतदाता सूचि में इस परिवार में सिर्फ 8 ही सदस्य थे। सूचि में इन सदस्यों के मोबाइल और आधार नंबर भी दर्ज नहीं हैं। ये बात जब सामने आई तो बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर सवाल उठने लगे। सदर एसडीएम राजेश यादव ने जांच की बात कही और मामले में बीएलओ के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।
जिसके बाद बीएलओ ने अपनी ग़लती को सुधारते हुए परिवार के सदस्य को सही-सही 8 बनाकर रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय में जमा कर दी। बावजूद इसके शनिवार को जब सूची निकाली गई तो सूची में नाम जस का तस मिला, यानी मकान नंबर 46 में जैसे पहले 38 सदस्यों का नाम था, वैसा ही अभी भी बरकरार मिला। ऐसे में सवाल उठता है कि आख़िर ग़लती कहां हुई और किसने की? इस मामले में सवाल एसडीएम पर भी उठते हैं।
एसडीएम ने मामला सामने आने के बाद कहा था, “ये बेहद गंभीर है, मैं इसकी जांच करूंगा। बीएलओ की संलिप्तता साबित हुई तो कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी”। अब इस मामले में बीएलओ ने तो अपनी ग़लती को सुधार लिया, लेकिन इसके बावजूद मतदाता सूचि में परिवार के 38 सदस्यों के नाम दिखाई दे रहे हैं। तो क्या ऐसे में माना जाए कि इस मामले में कहीं न कहीं एसडीएम की भी ग़लती है?
बलिया ख़बर ने जब इस मामले में अधिक जानकारी के लिए एसडीएम राजेश यादव से बात करने की कोशिश की तो वह बचते नज़र आए। उन्होंने मीटिंग का हवाला देते हुए फोन काट दिया।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…