Categories: बलिया

बलिया के 480 मजरों में लगेंगे 348 ट्रांसफार्मर, ग्रामीण इलाकों में पहुंचेगी बिजली

बलिया के 480 मजरों का विद्युतीकरण होगा। इसके तहत 348 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। सभी मजरों में करीब 267 किलोमीटर की लंबाई में एरियल बंच केबल लगेंगे। शासन से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरु किया जाएगा।

बता दें कि सौभाग्य योजना के फेस तीन के तहत इन मजरों पर विद्युत व्यवस्था सुचारू की जाएगी। साल 2018 में केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से इस योजना की शुरुआत हुई थी। योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों व मोहल्लों के उन घरों में बिजली पहुंचाना है, जहां बिजली नहीं पहुंच सकी है। योजना के तहत जिले की विद्युत व्यवस्था सुधारी जा रही है।

योजना के फेज तीन में 480 मजरों का विद्युतीकरण होगा। कुल 348 ट्रांसफार्मर लगेंगे और 267.46 किलीमीटर एलटी लाइन के लिए एबी केबल का प्रयोग किया जाएगा ताकि बिजली चोरी पर लगाम लग सके। 11 केवी के लिए कुल 318.26 किमी तार डाले जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि सौभाग्य योजना फेज तीन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था से कार्य कराया जाएगा। अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि सौभाग्य योजना फेज तीन के तहत मजरों के विद्युतीकरण का कार्य प्रस्तावित है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

12 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago