Categories: बलिया

सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने CM योगी को लिखा पत्र, बलिया विकास प्राधिकरण गठित करने की मांग

बलिया से लोकसभा सांसद विरेंद्र सिंह ने जिले के विकास के लिए विकास प्राधिकरण गठन करने का आग्रह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया है। इस बाबत उन्होंने सीएम को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बलिया के विकास के लिए जरुरी आयामों पर अपने विचार लिखे हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा कि बलिया के दक्षिण दिशा में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनने जा रहा है। निविदा की प्रकिया भी शुरु हो चुकी है। यह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बिहार के बक्सर और छपरा जिले के साथ साथ संपूर्ण बिहार, पश्चिम बंगाल को उत्तरप्रदेश से जोड़ेगा। यह बलिया के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने आगे लिखा कि यह बड़े भू भाग को जलमग्न होने से बचाएगा और बलिया का विस्तार भी होगा। एक्सप्रेस वे के उत्तर दिशा में जो पहले बाढ़ से डूबा रहता था वो नगरीय विस्तार के लिए बहुत बड़ा भू भाग मिलेगा और इस भूमि पर ब्यवस्थित एवं विस्तृत प्लान के माध्यम से प्राधिकरण की अत्यंत आवश्यकता है।

उन्होंने सीएम से आग्रह किया कि नगर में बलिया विकास प्राधिकरण (BDA) का गठन किया जाय। प्राधिकरण के अनुसार एक नया बलिया बनाया जा सकता है। जिसमें प्रशासनिक भवन, आवासीय भवन, शैक्षिक संस्थान और खेल कूद के मैदान को आकार दिया जा सकता है। एवं आज़ादी के अमृत महोत्सव में ये बलिया के लिए वरदान साबित होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 day ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago