Categories: बलिया

सिकंदरपुर के 34 ईंट-भट्ठे होंगे बंद, नहीं लिया था एनओसी

सिंकदरपुर के 34 ईंट-भट्ठे बंद होंगे। इनके द्वारा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा अधिसूचित प्राधिकार से पर्यावरण अनापत्ति व उत्तरप्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद से अपेक्षित अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लिया गया था। जिसके बाद कमिश्नर के आदेशानुसार एसडीएम प्रशांत नायक ने इन ईंट-भट्ठों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

एसडीएम के मुताबिक खनन विभाग ने जो सूची उपलब्ध कराई है, उसके अनुसार 34 ईंट-भट्ठे ऐसे हैं, जो अमानक तरीके से संचालित हो रहे हैं। इनके द्वारा एनओसी नहीं ली गई है। तहसील क्षेत्र में संचालित 4 दर्जन से अधिक ईंट-भट्ठे में से केवल 16 लोगों के पास ही एनओसी उपलब्ध है। सोमवार को औचक निरीक्षण के दौरान इस बात का खुलासा हुआ।

जिसके बाद तहसील क्षेत्र के पंदह व नवानगर ब्लॉक के जिन ईंट भट्ठों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है उसमें विमलेश कुमार ईंटभट्ठा पिलुई, रामबालक पाठक बड़ागांव, बजरंग ईंट भट्ठा बड़ागांव, नागेश्वर ईंट उद्योग तेंदुआ, सुरेंद्र यादव जेठवार, अशोक कुमार सिंह फलपुरावा, अजय कुमार वर्मा ईंट भट्ठा पंदह, एबीएस सरनी कोथ, भारत ईंट भट्ठा उद्योग गाजीपकाड़ , राजेंद्र वर्मा जाजौली, मोती ईंट उद्योग मिर्जापुर, हरिओम ईंट भट्ठा हरदिया जमीन, विनय ईंट भट्ठा धरमपुर , हनुमंत ईंट भट्ठा बस्ती बुजुर्ग, लक्ष्मी ईंट उद्योग कुडियापुर, नसीरुद्दीनखान ईंट भट्ठा तेंदुआ, केशव प्रसाद वर्मा हरदिया जमीन, प्रभुनाथ ईंट भट्ठा कौवा कड़सर, आरके हुसैनपुर, एमएस आदर्श पिलुई, सैनी चड़वां बरवां, गीत गोविद नन्हुल लखनापर, सुभाष सिंह बेलौना, एचडीवाई सिवनकला, भारत गाजीपाकड़, गंगा ईंट उद्योग लिलकर, जगदीश पांडेय ईंट भट्ठा धरमपुर, मनमोहन ब्रिक्स कंपनी बाबरापुर, वर्मा ईंट भट्ठा जिगिरसड, बृजेश ईंट भट्ठा कौड़िया, अशोक पंदह, अंतर्राष्ट्रीय उद्योग ईंट मिर्जापुर, अशोक कुमार वर्मा ईंट भट्ठा फूलपुरा कोथ व एसआरएसवी उद्योग चड़वा बरवां शामिल हैं।

एसडीएम ने बताया कि ईंट भट्ठों के संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही खनन विभाग द्वारा उत्सर्जन सहमति आदेश व ईंट मिट्टी उत्खनन के लिए अनुज्ञा पत्र लेने का प्रविधान है। अगर मानकों के बगैर कोई भी ईंट-भट्ठा संचालित होता है तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago