Categories: बलिया

बलिया: रास्ते में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत, 4 साल पहले हुई थी शादी

बलिया में रतसड़ स्थित गड़वार थाना क्षेत्र निवासी एक 32 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक एक पुल पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की अचानक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के मुताबिक़, गड़वार थाना क्षेत्र के आठ देव नगर निवासी हीरामन कन्नौजिया सुबह अपने घर से पासपोर्ट ऑफिस गया था। वो एक मोहल्ले के युवक के साथ ये कहकर निकला था कि मुझे विदेश जाना है, इसके लिए कुछ काग़ज़ बनवाने जा रहा हूँ। दोपहर तक युवक घर नहीं लौटा, लगभग 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पुल पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। इसके बाद परिजन वहाँ पहुँचे और उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक की शादी लगभग चार साल पहले हुई थी। जिससे एक लड़का है और पत्नी कई वर्षों से मायके में रहती है। मृतक के भाई ने शव को पोस्टमार्टम करवाने की तहरीर दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जाँच शुरू की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago