बलिया में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने पुलिस से ही 5000 रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने अधिकारी को जलाकर मारने की धमकी देखकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो आरोपी ख़ुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जानकारी के मुताबिक़, मामला डूडा ऑफिस बलिया का है। यहाँ आरोपी युवक ने एक पुलिस अधिकारी के कार्यालय में पहुँचकर 5000 की माँग की। जब पुलिस अधिकारी ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने अधिकारी पर पेट्रोल डालकर जला देने की धमकी दी। पीड़ित पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने हाथ में पेट्रोल की बोतल लिए था और बोल रहा था कि पैसा मुझे नहीं दोगे तो मैं तुम्हारे ऊपर डाल कर आग लगा दूंगा। आरोपी ने मुझे भयभीत करके मुझसे 5000 रुपये ले लिए।
आरोपी के बाहर निकलते ही पीड़ित अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस टीम के उप निरीक्षक माखन सिंह मय हमराह पहुंचे तो डूडा के अधिकारी द्वारा बताया गया कि आरोपी अभियोजन कार्यालय के रास्ते गया है। पुलिस ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वो चिल्लाने लगा कि जानता हूं कि डूडा वाले मुझे पूर्व के मुकदमें में गिरफ्तार करने के लिये आपको सूचना दिये है। आप हमसे दूर रहिये नहीं तो मैं अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा लूंगा। यह कहते हुए अपने पास रखे बोतल से तरल पदार्थ अपने ऊपर डालने लगा और माचिस निकाल लिया।
हालाँकि, पुलिस ने सतर्कता दिखाई और आवश्यक बल प्रयोग करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान अजय कुमार राम निवासी निवासी मिश्र नेवरी, थाना कोतवाली, के रूप में हुई है। इसके पास से 5120 रुपये नगद, माचिस की डिब्बी और पेट्रोल की बोतल बरामद हुई। पुलिस ने धारा 226 बीएनएस, 2023 में पाबंद कर आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया। आरोपी पर पूर्व धारा 308 (6), 351(2) बीएनएस, 2023 का अभियोग पंजीकृत है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…