Categories: बलिया

पीएम आवास की पहली किस्त लेकर गायब हुए 31 लाभार्थी, नहीं बनाया आवास

बलियाः प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आशियाना दिया जा रहा है लेकिन इस योजना में कई लाभार्थी ऐसे हैं, जो पहली किस्त लेकर लापता हो गए हैं। इन लाभार्थियों ने लाखों की राशि आहरित की लेकिन आवास का निर्माण नहीं कराया। जिसके बाद विभाग अब इन लाभार्थियों को चिन्हित कर पीएम आवास की राशि रिकवरी करने की तैयारी कर रहा है।
विभाग के द्वारा दो वर्षों में कुल 31 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। डीआरडीए के अधिकारियों की मानें तो वर्ष 2020-21 में कुल 11424 लाभार्थियों को पीएम आवास का आवंटन किया गया। बतौर पहली किस्त लाभार्थी के खाते में 40 हजार रुपए की धनराशि भेजी गई। लेकिन इनमें से 22 लाभार्थियों ने आवास का निर्माण नहीं किया। इसी तरह वर्ष 2021-22 में कुल 8635 लाभार्थियों को पीएम आवास आवंटित किया गया लेकिन 9 लाभार्थियों ने अब तक आवास का निर्माण नहीं कराया।
जांच में पता चला कि कई लाभार्थी तो गांव पर नहीं रहते और किसी शहर में कामकाज कर रहे हैं। इस तरह दो वर्षों में कुल 31 लाभार्थियों ने 12.40 लाख की धनराशि बतौर पहली किस्त ले ली, लेकिन आवास का निर्माण नहीं कराया। अब विभाग ने ऐसे लाभार्थियों पर कार्यवाही की तैयारी कर ली है। इन लाभार्थियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया जाएगा और निर्माण शुरू नहीं होने पर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago