बलियाः बुधवार सुबह एक कार और खड़ी ऑटो में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दंपति और चालक घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। वहीं राहत की बात रही कि कार का एयरबैग खुल गया जिससे कार में मौजूद सभी लोगों की जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक बलिया शहर के तिखमपुर निवासी 52 वर्षीय संतोष पांडेय देवरिया जनपद में मनरेगा विभाग में जेई के पद पर तैनात हैं। वह बुधवार की सुबह पत्नी 48 वर्षीय पुष्पा को साथ लेकर देवरिया के भागलपुर जा रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खड़े ऑटो से टकरा गई।
हादसा होते ही तेज आवाज हुई। इससे आसपास के इलाके में खलबली मच गई। आसपास के लोग तुरंत भागते हुए घटनास्थल पहुंचे और घायल संतोष, पुष्पा तथा चालक 22 वर्षीय कृष्ण कुमार यादव को अस्पताल पहुंचाया। वही हादसे के बाद आशंका जताई जा रही है कि कार का ब्रेक फेल हो गया था जिससे हादसा हुआ हालांकि कार का एयरबैग खुल गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हल्की चोटें ही आई। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…