Categories: बलिया

बलिया में मिले 3 कोरोना संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप

बलिया में 3 कोरोना संक्रमित मिलने से पूरे जिलेभर में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि राहत की बात ये है कि दो मरीज गाजियाबाद और नोएडा में हैं। तीसरी मरीज दुबहर ब्लॉक के गांव की 12 वर्षीय बच्ची निकली।

इसका इलाजा वाराणसी में चल रहा है। बच्ची के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची के घर पहुंची और उसकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाल कर संपर्क में आए 13 लोगों की सैंपलिंग की।इस दौरान जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कोविड पोर्टल पर शनिवार को बलिया निवासी दो व्यक्तियों के संक्रमित होने की खबर मिली। इनमें से एक नोएडा और एक गाजियाबाद में है। तीसरा संक्रमित दुबहर ब्लॉक में मिला।

अधिकारियों ने बताया कि बालिका को मुंह में छाला और बुखार का इलाज वाराणसी से चल रहा है। वह आने जाने में किसी के संपर्क में आने पर संक्रमित हो गई होगी। उधर, प्रभारी सीएमएस डॉ. बीके है। सिंह ने बैठक कर संबंधित चिकित्सकों और कर्मचारियों को अहम दिशा-निर्देश दिए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago